Pulkit Gahlot : Biography, Age, Family, Education, Politics, Struggle, Lifestyle

पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) राजकीय कॉमर्स कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष हैं, साल 2019 में पुलकित गहलोत इस कॉलेज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। पुलकित गहलोत ABVP केसक्रीय छात्रनेता भी हैं, वो पिछले 5 सालों से ABVP संगठन में काम कर रहे हैं। आज हम इस लेख में पुलकित गहलोत का जीवन परिचय (Biography of Pulkit Gahlot) बताने जा रहे हैं।


पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) का जन्म 05 जून 1998 को राजस्थान के कोटा जिले में हुआ था। पुलकित गहलोत साल 2021 में 23 वर्ष के हो चुके हैं। उनके गांव का नाम अर्जुनपुरा हैं, जो राजस्थान के कोटा शहर का एक हिस्सा हैं। उनके पिता का नाम जयप्रकाश गहलोत हैं, जो ऑर्गेनिक खेती करते हैं। पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) की माता का नाम विमलेश गहलोत हैं, जो एक गृहणी हैं। इनके परिवार ने ऑर्गेनिक खेती को ही अपना व्यवसाय बना लिया हैं।

पुलकित गहलोत कॉलेज के गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए

पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव अर्जुनपुरा से ही हुई हैं। कक्षा 6 से लेकर 12 वीं तक की पढ़ाई पुलकित गहलोत ने बोरखेड़ा की एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की हैं। उन्होंने 12 वीं कॉमर्स विषय से साल 2016 में उतीर्ण की हैं। साल 2016 में उच्च शिक्षा के लिए पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) ने कोटा सम्भाग की सबसे बड़ी कॉमर्स कॉलेज गोवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज कोटा में दाखिला ले लिया, इस कॉलेज से उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई शुरू की।


पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) ने कॉलेज के पहले साल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जॉइन कर ली और ABVP के एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। पढ़ाई के साथ-साथ पुलकित गहलोत छात्र राजनीति में भी भाग लेना शुरू कर दिया, वो ABVP के बैनर तले होने वाले छात्र आंदोलनों और धरना प्रदर्शनों में भाग लेने लग गए और संगठन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करना शुरू किया।


पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) ने कॉमर्स कॉलेज में लगातार 3 साल तक छात्र हितों के लिए संघर्ष किया। कॉलेज में होने वाले छात्र संघ चुनावों में भी वो अहम भूमिका निभाते, कॉलेज में उनकी जान पहचान एक अच्छे छात्रनेता के तौर पर होने लग गई। साल 2019 में पुलकित गहलोत ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर ली और इसी कॉलेज से एमकॉम की पढ़ाई शुरू कर दी। साल 2019 के छात्रसंघ चुनावों में ABVP ने उनके 3 साल के संघर्ष को देखते हुए उन्हें छात्र संघ अध्यक्ष का उमीदवार बनाया।


पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) ने छात्रसंघ चुनावों के लिए डोर टू डोर कैम्पेन किया और 165 वोटों से छात्रसंघ चुनावों में बाजी मार ली और गहलोत कॉमर्स कॉलेज कोटा के छात्रसंघ अध्यक्ष बन गए। अध्यक्ष बनने के बाद पुलकित गहलोत ने पहले की ही भांति ही छात्रों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कॉलेज के छात्रों की रुकी हुई स्कॉलरशिप और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर भी आंदोलन किया। 


साल 2019 से अब तक छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं, जिसके कारण पुलकित गहलोत (Pulkit Gahlot) आज भी इस कॉलेज में एक छात्रसंघ अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कोरोनाकाल में हो रही परीक्षाओं के लिए भी आंदोलन किया और जगह-जगह ज्ञापन भी दिया। कोरोना के दौरान कॉलेज में ली जा रही फीस और परीक्षा फीस के लिए गहलोत ने आंदोलन किया। अभी भी पुलकित गहलोत एक छात्रनेता के तौर पर काम कर रहे हैं और ABVP संगठन में कार्य कर रहे हैं। 


Biography of Pulkit Gahlot


Personal Details
NamePulkit Gahlot
Nick NameN/A
Date of Birth5 June 1998
Age23
ReligionHindu
CastMali
Education DegreeB.com, M.com
School NameSD Public School Borkhera
College NameGovt Commerce College Kota
ProfessionPolitician
Present Post President, Commerce College
Political PartyABVP, BJP
Birth PlaceKota, Rajasthan
AddressArjun Pura, Kota
Marital StatusUnmarried
Physical Appearance
GenderMale
Height5'9
WeightN/A
Hair ColourLight Brown
Eye ColourBlack
Family Details
FatherJayprakash Gahlot
MotherVimlesh Gahlot
SisterNandini Gahlot
BrotherN/A
SpouseN/A
ChildrenN/A
Personal Intrest
HobbyTo Meet New People
Favorite ActorN/A
Favorite ModelN/A
Favorite SingerN/A
Favorite CricketerN/A
Favorite ColourN/A
Favorite CarN/A
Favorite BikeN/A

Details
BussinessN/A
IncomeN/A
Net WorthN/A
CarN/A
BikeN/A
OtherN/A
Social Media Details
Facebook Follower4K
Instagram Follower7.5K
Twitter Follower120
Facebook IDClick Here
Instagram IDClick Here
Twitter IDClick Here
Email IDemail
Mobile Number7014108011

Photos of Pulkit Gahlot

























Post a Comment

1 Comments

  1. Good luck for your political journey pulkit bhaiya i will always supports you I always stand for you🙏👍

    ReplyDelete

Close Menu