चेतन चोटिया (Chetan Chotiya) एनएसयूआई (NSUI) के पूर्व प्रदेश महासचिव हैं, वर्तमान में वो अजमेर जिले की ग्राम पंचायत हरमाड़ा से सरपंच प्रतिनिधि हैं। इसके अलावा चेतन चोटिया महर्षि दयानंद सरस्वती विश्विद्यालय अजमेर के सक्रिय छात्रनेता भी रहे हैं। आज हम इस लेख में चेतन चोटिया के जीवन परिचय (Biography of Chetan Chotiya) के बारे में जानेंगें।
चेतन चोटिया (Chetan Chotiya) का जन्म 25 अप्रैल 1997 को राजस्थान के अजमेर जिले में हुआ था, उनके गांव का नाम हरमाड़ा हैं, जो अजमेर जिले की किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं। चेतन चोटिया के पिता का नाम स्वर्गीय भागचंद चोटिया हैं, उनकी माता का नाम रामेश्वरी देवी हैं। चेतन चोटिया के 2 भाई हैं, जिनके नाम दातार चोटिया और अशोक चोटिया हैं। वो एक सामान्य किसान परिवार से आते हैं।
चेतन चोटिया (Chetan Chotiya) की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव हरमाड़ा और किशनगढ़ की राजकीय स्कूल में हुई हैं। साल 2014 में चेतन चोटिया ने उच्च शिक्षा के लिए किशनगढ़ की आर के कॉलेज में प्रवेश लिया, जहां से उन्होंने BA की पढ़ाई शुरू की। कॉलेज में प्रवेश के साथ ही उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रख लिया और पहले ही वर्ष NSUI की सदस्यता ले ली। इसके बाद वो NSUI में एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करने लग गए।
चेतन चोटिया (Chetan Chotiya) ने किशनगढ़ और अजमेर में छात्र राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाई हैं, वो पूरी सक्रियता के साथ संगठन के लिए कार्य करते थे, जिसके बाद उन्हें NSUI प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई, जिसे उन्हें बखूबी निभाया हैं। छात्र हितों के लिए चेतन चोटिया कई बार जेल भी गए हैं। उनके पिता स्वर्गीय भागचंद चोटिया (भाया) एक समाजसेवी के तौर पर अपने गांव हरमाड़ा में काम करते थे।
साल 2020 में हुए सरपंच चुनावों में हरमाड़ा पंचायत को महिला सीट घोषित किया गया, जिस पर चेतन चोटिया (Chetan Chotiya) की दादी ने चुनाव लड़ा और इस चुनाव में ऐतिहासिक 678 वोटों से जीत हांसिल की। चुनाव के तुरंत बाद दुनियां में कोरोना जैसी महामारी का आगमन हुआ, जिसमें चेतन चोटिया और उनके पिता ने गांव में आटा चक्की लगाकर गरीबों को आटा और अन्य राशन सामग्री वितरित की, ताकि उनकी पंचायत का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। उनके साथ उनके चाचा भोलूराम चोटिया ने भी अहम भूमिका निभाई हैं।
सरपंच प्रतिनिधि रहते हुए चेतन चोटिया (Chetan Chotiya) और उनके पिता भागचंद चोटिया ने अपनी निजी सम्पति से गांव के मैन चौराहा पर 7 लाख रुपए की लागत से प्याऊ का निर्माण करवाया। हरमाड़ा ग्राम पंचायत किशनगढ़ क्षेत्र की पहली ऐसी पंचायत हैं, जहां पूरी पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं। चोटिया परिवार ने चुनाव में खेल मैदान बनाने का वादा किया था, जिसे सिर्फ 8 महीने में मैदान में स्टेडियम बनाकर पूरा किया, इसके साथ वॉलीबॉल और हैंडबॉल कॉर्ट का भी निर्माण करवाया।
चेतन चोटिया (Chetan Chotiya) ने अपने प्रतिनिधित्व में गांव के शमशान घाट के पास 5 स्नानघर बनवाये, ताकि हर समुदाय की महिलाओं को परदे के पीछे स्नान नहीं करना पड़े। इसके अलावा गांव में 400 बीघा चारागाह जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाई, इसके अलावा गांव में जिसने भी सार्वजनिक सम्पति पर अतिक्रमण किया हुआ था, उसे भी मुक्त करवाया। ग्राम पंचायत में पौधरोपण अभियान भी चेतन चोटिया द्वारा उच्च स्तर पर चलाया गया।
चेतन चोटिया (Chetan Chotiya) ने अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्राम पंचायत हरमाड़ा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें ऐतिहासिक 1143 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। चेतन चोटिया एक शिक्षित युवा हैं, जो हर समय अपनी ग्राम पंचायत के लोगों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय हैं, उनकी फॉलोविंग हजारों की संख्या में हैं। चेतन चोटिया के बारे में अन्य जानकारियां हम नीचे दे रहे हैं।
4 Comments
Nice bhaya
ReplyDeletetnx for rply
DeleteKeep it up dear brother
ReplyDeleteAnd got success
sandar
ReplyDeletebhai best of luck