जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) वर्तमान में राजस्थान कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, इसके अलावा जितेन्द्र शर्मा यूथ कांग्रेस में दौसा जिला संयोजक भी रह चुके हैं। जितेन्द्र शर्मा कई सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, वो राहुल गांधी विचार मंच दौसा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। आज हम इस लेख में जितेन्द्र शर्मा दौसा की जीवनी (Biography of Jitendra Sharma Dausa) बताने जा रहे हैं।
जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) का जन्म 22 जून 1993 को राजस्थान के दौसा जिले में हुआ था, उनके गांव का नाम नीम का पाड़ा हैं, जो दौसा जिले की सिंडोली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता हैं। जितेन्द्र शर्मा के पिता का नाम रामस्वरूप शर्मा हैं, वो एक समाजसेवी और किसान हैं, उनकी माता का नाम माया देवी हैं। उनकी माता माया देवी पूर्व में उपसरपंच भी रह चुकी हैं। जितेन्द्र शर्मा के 3 भाई और 1 बहन हैं। जितेन्द्र शर्मा अभी अविवाहित हैं।
जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव नीम का पाड़ा से ही हुई हैं। कक्षा 10 वीं तक वो अपने गाँव नीम का पाड़ा और अपनी ग्राम पंचायत सिंडोली से पढ़े हैं। आगे की शिक्षा के लिए वो जयपुर आ गए, जहां से उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई की। जितेन्द्र शर्मा ने साल 2013 में कॉलेज की पढ़ाई के लिए दौसा की पंडित नवल किशोर शर्मा महाविद्यालय में एडमिशन लिया और यहां से उन्होंने बी कॉम की पढ़ाई शुरू कर दी। इसी कॉलेज से जितेन्द्र शर्मा ने एम कॉम की पढ़ाई पूरी की थी।
कॉलेज के समय से ही जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) समाजसेवा से जुड़ गए और छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत कर दी। जितेन्द्र शर्मा का परिवार शुरू से ही समाजसेवा से जुड़ा हुआ था। उनके दादा गांव के पंच पटेलों में प्रमुख थे, उनके बाद जितेन्द्र शर्मा के ताऊजी रामकरण शर्मा ने भी समाजसेवा को प्रमुखता से चुना और वो गांव में समाजसेवा से जुड़े कार्य करते थे और राजनीति से भी जुड़े हुए थे। परिवार की इसी लाइन पर चलते हुए जितेन्द्र शर्मा ने भी समाजसेवा और राजनीति को चुना। जितेन्द्र शर्मा ने साल 2013 कांग्रेस की सदस्यता लेकर संगठन में एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करना शुरू कर दिया।
जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) कॉलेज में भी छात्र हितों के लिए संघर्ष करते थे और कॉलेजों में नवाचार के लिए संघर्षरत रहते थे। साल 2017 में जितेन्द्र शर्मा की सक्रियता को देखते हुए उन्हें राहुल गांधी विचार मंच ने दौसा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, इसके बाद वो कांग्रेस की विचारधारा को अपने जिले में आगे बढ़ाने में लग गए। जितेन्द्र शर्मा को साल 2018 में अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड का भी दौसा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जितेन्द्र शर्मा ने साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के समर्थन में दौसा जिले में प्रचार प्रसार किया, वो और उनकी टीम ने लगातार चुनावों में दिन-रात मेहनत की और कांग्रेस को अच्छी लीड भी दिलवाई।
साल 2019 में भी जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) ने लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी के समर्थन में दौसा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। साल 2020 में जितेन्द्र शर्मा को अखिल भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन का भी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस तरह जितेन्द्र शर्मा लगातार कई संगठनों में जिलाध्यक्ष रहे और दौसा में कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया। कोरोना काल मे भी जितेन्द्र शर्मा ने आमजन की कई तरह से सेवा की।
कोरोना काल मे जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) को कांग्रेस कोविड सेवक बनाया गया, जिसके तहत उन्होंने गरीब लोगों को राशन सामग्री, मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए। लोगों को मास्क लगाने और वेक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया। कोरोना की दूसरी वेव में भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों को ऑक्सिजन सिलेंडर और अस्पतालों में बेड उपलब्ध करवाए। जंगल मे विचरण करती हुए खुली गायों के लिए भी चारे पानी की व्यवस्था नही जितेन्द्र शर्मा ने की हैं।
साल 2021 में जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) की सक्रियता को देखते हुए उन्हें राजस्थान कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तब से वो कांग्रेस की सोशल मीडिया विंग में काम कर रहे हैं और कांग्रेस की नीतियों को सोशल मीडिया के जरिये आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जितेन्द्र शर्मा को हाल ही में उत्तरांखड विधानसभा चुनाव में भी उधमसिंह नगर में सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया था, उन्होंने उत्तराखंड जाकर कांग्रेस के चुनावी सोशल मीडिया कैम्पेन को लीड किया, उनके प्रभार वाले क्षेत्र में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत भी दर्ज की हैं।
वर्तमान में जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) राजस्थान कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग को मजबूत करने में ही लगे हुए हैं और प्रदेश स्तर पर वो कांग्रेस के सोशल मीडिया कैम्पेन को आगे बढ़ा रहे हैं। जितेन्द्र शर्मा का कहना हैं कि उनका लक्ष्य राजस्थान प्रदेश ले गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज आगे तक उठाना हैं और साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाना हैं। वो एक सच्चे जनसेवक बनकर आम लोगों की सेवा करना चाहते हैं। जितेन्द्र शर्मा दौसा (Jitendra Sharma Dausa) के बारे में अन्य जानकारियां हम नीचे सारणी में दे रहे हैं।





































1 Comments
ROSHAN Lal Meena
ReplyDelete