दिनेश सैनी (Dinesh Saini) राजस्थान यूनिवर्सिटी की कॉमर्स कॉलेज से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं, वर्तमान में दिनेश सैनी भाजपा युवा मोर्चा जयपुर के कार्यकारिणी सदस्य हैं। दिनेश सैनी ने साल 2014 में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता था। वो पिछले 8 सालों से ABVP, भाजपा युवा मोर्चा में एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। आज हम इस लेख में दिनेश सैनी के जीवन परिचय (Biography of Dinesh Saini) बताने जा रहे हैं।
दिनेश सैनी (Dinesh Saini) का जन्म 21 जनवरी 1991 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था। दिनेश सैनी के पिता का नाम स्वर्गीय महावीर प्रसाद सैनी हैं, जब दिनेश सैनी सिर्फ 6 साल के थे, तब उनके पिता का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया। विषम परिस्थितियों में दिनेश सैनी का पालन पोषण उनकी माता ममता सैनी ने किया था। दिनेश सैनी विवाहित हैं, उनकी पत्नी का नाम लक्ष्मी सैनी हैं। उनके एक पुत्री भी हैं।
दिनेश सैनी (Dinesh Saini) की स्कूली शिक्षा जयपुर के तिलक नगर की महेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई हैं। साल 2010 में दिनेश सैनी ने उच्च शिक्षा के लिए जयपुर की सुबोध कॉलेज में एडमिशन लिया और यहां से बीकॉम की पढ़ाई शुरू की। दिनेश सैनी का सपना एक ऊँचे पद वाली सरकारी नौकरी पाना था, लेकिन कॉलेज में आने पर उन्हें राजनीति में आने की जरूरत महसूस हुई। आजाद भारत के इतने सालों बाद भी छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव को देखकर दिनेश सैनी काफी दुःखी हुए और उन्होंने इस व्यवस्था को बदलने का मन बनाया।
दिनेश सैनी (Dinesh Saini) ने कॉलेज में छात्रों के साथ मिलकर भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई, कॉलेज में चल रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ भी कई बार ज्ञापन सौंपे। लगातार 3 साल तक दिनेश सैनी ने छात्र हितों के लिए संघर्ष किया, जिसके कारण उनकी छवि सुबोध कॉलेज में एक सक्रिय छात्रनेता के रूप में बन गई। साल 2013 में दिनेश सैनी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और एमकॉम की पढ़ाई शुरू की, यूनिवर्सिटी में भी दिनेश सैनी ने उसी अंदाज में छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रखा।
दिनेश सैनी (Dinesh Saini) ने कॉमर्स विभाग में साल 2010 से बंद पड़ी कैंटीन को आंदोलन करके शुरू करवाया। इसके अलावा कॉमर्स विभाग में वाटर कूलर और लाइब्रेरी को भी शुरू करवाया। साल 2014 में छात्रसंघ चुनावों में दिनेश सैनी ने साथी छात्रों के आग्रह पर निर्दलीय ही ताल ठोक दी। दिनेश सैनी ने अपने संघर्ष के नाम पर छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा, इस चुनाव में दिनेश सैनी ने 38 वोटों से जीत दर्ज की। दिनेश सैनी ने छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद कॉलेज में व्याप्त अन्य समस्याओं को लेकर भी कुलपति महोदय के साथ मिलकर उनका समाधान किया।
दिनेश सैनी (Dinesh Saini) ने साल 2014 में छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद ABVP जॉइन की। ABVP में एक मजबूत संगठन का निर्माण कर उन्होंने यूनिवर्सिटी में अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाई। साल 2014 में ही ABVP ने उन्हें जयपुर महानगर सहमंत्री नियुक्त किया। दिनेश सैनी ने यूनिवर्सिटी में कई बार धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी किया। साल 2015 में ABVP ने दिनेश सैनी को राजस्थान यूनिवर्सिटी का इकाई उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इकाई उपाध्यक्ष बनने के बाद दिनेश सैनी ने यूनिवर्सिटी में ABVP को मजबूत बनाया।
साल 2016 में दिनेश सैनी (Dinesh Saini) को ABVP ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया। इन चुनावों में भी दिनेश सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्र राजनीति के बाद दिनेश सैनी ने भाजपा युवा मोर्चा जॉइन किया, वर्तमान में दिनेश सैनी जयपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य है। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 में अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। दिनेश सैनी हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस भी करते हैं और युवा मोर्चा में भी एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर भी कार्य करते हैं। दिनेश सैनी के बारे में अन्य जानकारियां हम आपको नीचे दे रहे हैं।













































0 Comments