कुलदीप सिंह सुखवाड़ा (Kuldeep Singh Sukhwada) मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय (MLSU) के यूनिवर्सिटी अध्यक्ष हैं। कुलदीप सिंह सुखवाड़ा साल 2022 में छात्रसंघ चुनाव जीतकर यूनिवर्सिटी अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। कुलदीप सिंह सुखवाड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य हैं। कुलदीप सिंह सुखवाड़ा ABVP में कई पदों पर रह चुके हैं, वो एमएलएसयू यूनिवर्सिटी के ABVP इकाई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आज हम आपको इस लेख में कुलदीप सिंह सुखवाड़ा के जीवन परिचय (Biography of Kuldeep Singh Sukhwada) के बारे में बताने जा रहें हैं।
कुलदीप सिंह सुखवाड़ा (Kuldeep Singh Sukhwada) का जन्म 10 जनवरी 1999 को राजस्थान के उदयपुर जिले में हुआ था, उनके गांव का नाम सुखवाड़ा हैं, जो उदयपुर जिले की मावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं। कुलदीप सिंह सुखवाड़ा के पिता का नाम तेज सिंह सुवावत हैं, जो एक किसान हैं और उनकी माता का नाम पुष्पा कंवर हैं, जो एक गृहणी हैं। कुलदीप सिंह सुहावत के एक बड़े भाई हैं, जिनका नाम विक्रम सिंह सुवावत हैं। कुलदीप सिंह सुखवाड़ा अभी अविवाहित हैं। वो एक सामान्य राजपूत किसान परिवार से सम्बंध रखते हैं।
कुलदीप सिंह सुखवाड़ा (Kuldeep Singh Sukhwada) की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव सुखवाड़ा की सरकारी स्कूल से हुई हैं। उसके बाद कुलदीप सिंह सुखवाड़ा ने अपनी आगे की पढ़ाई असोलियो की मादड़ी से भी पूरी की। साल 2018 में कुलदीप सिंह सुखवाड़ा ने 12 वीं की पढ़ाई उदयपुर की बीएन स्कूल से पूरी की। इसके बाद कुलदीप सिंह सुवावत ने उच्च शिक्षा के लिए उदयपुर की मोहन लाल सुखाड़िया विश्विद्यालय (MLSU) में दाखिला लिया। एमएलएसयू से कुलदीप सिंह सुखवाड़ा ने बीए की पढ़ाई शुरू की।
साल 2018 में ही कुलदीप सिंह सुवावत (Kuldeep Singh Suwawat) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सदस्यता ग्रहण की और एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करने लग गए। साल 2018 में हुए छात्रसंघ चुनावों में कुलदीप सिंह ने एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। कुलदीप सिंह सुखवाड़ा शुरू से ही ABVP में एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करने लग गए, ABVP के बैनर तले होने वाले सभी प्रदर्शनों में वो भाग लेने लग गए। साल 2019 में कुलदीप सिंह सुवावत को ABVP ने उनकी सक्रियता को देखते हुए विश्विद्यालय इकाई उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
साल 2020 में ABVP ने कुलदीप सिंह सुखवाड़ा (Kuldeep Singh Sukhwada) को उनकी सक्रियता को देखते हुए चितौड़गढ़ प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। कोरोना महामारी के दौरान भी कुलदीप सिंह सुवावत ने जरूरतमंदों की काफी सहायता भी की थी। विश्विद्यालय में भी कुलदीप सिंह सुखवाड़ा ने फीस माफी और परीक्षा को लेकर विश्विद्यालय में आंदोलन भी किया था, जिसकी बदौलत विश्विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को फीस माफी और परीक्षा जैसी समस्याओं से राहत दी थी। साल 2021 अंत मे कुलदीप सिंह सुखवाड़ा को ABVP ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय (MLSU) से इकाई अध्यक्ष बनाया।
विश्विद्यालय इकाई अध्यक्ष एबीवीपी बनने के बाद कुलदीप सिंह सुखवाड़ा (Kuldeep Singh Sukhwada) ने यूनिवर्सिटी में हर आंदोलन को लीड किया, उन्होंने ABVP के बैनर तले विश्विद्यालय में अनेकों ज्ञापन और धरना प्रदर्शन किए। साल 2022 छात्रसंघ चुनावों में ABVP ने कुलदीप सिंह सुखवाड़ा को यूनिवर्सिटी अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया, इस चुनाव में एक सामान्य किसान परिवार का लड़का कुलदीप सिंह सुखवाड़ा 1158 वोटों से चुनाव जीता। राजस्थान की सभी बड़ी यूनिवर्सिटीज में ABVP ने सिर्फ इसी यूनिवर्सिटी में जीत दर्ज की थी, इस चुनाव के जरिये कुलदीप सिंह सुवावत यूनिवर्सिटी अध्यक्ष बन गए।
यूनिवर्सिटी अध्यक्ष बनने के बाद कुलदीप सिंह सुवावत (Kuldeep Singh Suwawat) ने अपने किए हुए वादों के मुताबिक यूनिवर्सिटी कैम्पस में कार्य करवाना शुरू किया। कुलदीप सिंह सुखवाड़ा ने सबसे पहले छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कैम्पस में सीसीटीवी और मुख्य गेटों को लेडीज़ गार्ड द्वारा कन्ट्रोलिंग करवाया गया। यूनिवर्सिटी आने के लिए उदयपुर की मुख्य बस स्टैंड से सिटी बस का संचालन, कैम्पस की सड़कों का नवीनीकरण, होस्टलों का भी जीर्णोद्धार करवाया। इसके अलावा कुलदीप सिंह सुखवाड़ा ने अपने वादे के मुताबिक सारे कार्य प्रशासन के साथ मिलकर पूरे किए।
कुलदीप सिंह सुखवाड़ा (Kuldeep Singh Sukhwada) एक सामान्य किसान परिवार से उदयपुर सम्भाग की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बने हैं। कुलदीप सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं, उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हजारों की संख्या में फॉलोवर्स हैं। वो सोशल मीडिया के जरिये अक्सर अपने क्षेत्र से जुड़े हुए मुद्दों का उठाते हैं। कुलदीप सिंह सुखवाड़ा के बारे में अन्य जानकारियां हम नीचे दे रहे हैं, उनकी फोटोज़ भी आप नीचे देख सकते हैं।
Copyright (c) 2021 Celebrity JANO All Right Reseved
0 Comments