Rameshwar Chhaba: Biography, Age, Family, Education, Income


रामेश्वर छाबा (Rameshwar Chhaba) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्विद्यालय (MDS University) से वर्ष 2019 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे, इसके पहले भी रामेश्वर छाबा उत्तर भारत के सबसे पुराने कॉलेज गोवर्नमेंट कॉलेज अजमेर से भी साल 2015 में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। रामेश्वर छाबा दोनों ही बार ABVP से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। रामेश्वर छाबा ने सरकारी कॉलेज और उसके बाद यूनिवर्सिटी से छात्रसंघ अध्यक्ष बनकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया हैं।




आज हम इस लेख में रामेश्वर छाबा का जीवन परिचय (Biography of Rameshwar Chhaba) बताने जा रहे हैं। रामेश्वर छाबा ने इस मुकाम तक पहुँचने से पहले कई संघर्ष किए हैं, जिनकी चर्चा हम रामेश्वर छाबा के जीवन परिचय में करेंगें, हम बताएंगे कि कैसे एक साधारण से किसान परिवार का लड़का यहां तक पहुंचा। रामेश्वर छाबा का जन्म 10 जनवरी 1996 को राजस्थान प्रदेश के नागौर जिले की मेड़ता तहसील के एक छोटे से गांव में हुआ था।


रामेश्वर छाबा के गांव का नाम मोररा हैं, जो नागौर जिले की मेड़ता तहसील के अंतर्गत आता हैं। रामेश्वर छाबा कर पिता का नाम प्रभूराम छाबा हैं, जो एक किसान हैं। रामेश्वर छाबा की माता का नाम शारदा देवी हैं, जो एक गृहणी हैं। रामेश्वर छाबा के भाई का नाम निर्मल छाबा हैं, जो वर्तमान में राजस्थान पुलिस में एसआई हैं। रामेश्वर छाबा की बहन का नाम साक्षी हैं। रामेश्वर छाबा अविवाहित हैं।



रामेश्वर छाबा के बचपन के समय उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। रामेश्वर छाबा के पिता बड़े किसानों के खेत पर खेती करके ही परिवार का गुजारा करते थे। रामेश्वर छाबा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल में हुई थी, उसके बाद रामेश्वर छाबा ने दशवीं के बाद मेड़ता सिटी के सरकारी स्कूल में प्रवेश लिया और उसी स्कूल से 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी की थी। 


12 वीं पढ़ने के बाद रामेश्वर छाबा ने 2010 में बीए करने के लिए अजमेर के सरकारी कॉलेज (राजकीय महाविद्यालय अजमेर) में दाखिला लिया। अजमेर आने के बाद रामेश्वर छाबा के सामने आर्थिक संकट भी कई बार पैदा हुआ, क्योंकि उनके परिवार के पास इतने रुपए नहीं थे कि वो अपने लड़के को आसानी से अजमेर जैसे शहर में पढ़ाई करवा सके। रामेश्वर छाबा ग्रीष्मकालीन छुटियों में गुजरात के सूरत में कमाई करने के लिए जाते थे, उन 2-3 महीनों में छाबा सूरत में बैग सिलाई का काम करके प्रति महीना 5 हजार रुपये की कमाई करके भी घर लेकर आते थे।





अजमेर रहते हुए रामेश्वर छाबा ने कई बार सब्जी मंडी में खातेदार की नौकरी भी की थी। वर्ष 2013 में रामेश्वर छाबा ने बीए की डिग्री पूरी कर ली। उसके बाद 2014 में उसी कॉलेज में ही रामेश्वर छाबा ने एमए के लिए एडमिशन ले लिया। 2014 में रामेश्वर छाबा छात्र राजनीति से काफी प्रभावित हुए। रामेश्वर छाबा कॉलेज में होने वाले प्रदर्शनों, धरनों और आंदोलनों में भाग लेना शुरू कर दिया। रामेश्वर छाबा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गए। ABVP के द्वारा किए जाने वाले हर प्रदर्शन में रामेश्वर छाबा भाग लेने लग गए और कुछ ही दिनों में रामेश्वर छाबा एक आंदोलनकारी छात्रनेता के रूप में उभर कर सामने आए।





वर्ष 2014 में रामेश्वर छाबा के भाई निर्मल छाबा, जो इंजीनियरिंग करते थे, का हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड कंपनी में चयन हुआ, जिसके बाद उनके परिवार की आर्थिक हालत में भी कुछ सुधार आया, उधर रामेश्वर छाबा भी एक कॉलेज के अच्छे लीडर के रूप में उभरे। रामेश्वर छाबा ने अपने भाई निर्मल छाबा से साल 2015 में होने वाले छात्रसंघ चुनावों में चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। भाई निर्मल छाबा ने भी छोटे भाई की इच्छा का ख्याल रखते हुए अगले साल होने वाले चुनावों के लिए सहमति दे दी, इसके बाद रामेश्वर छाबा ने चुनावो के लिए मेहनत करना शुरू कर दिया।





अप्रैल 2015 में रामेश्वर छाबा ने चुनाव लड़ने की बात अपने घर पर भी बताई, जिसमें उनके घरवालों ने भी सहमति दे दी। अप्रैल में ही रामेश्वर छाबा ने मेड़ता, डेगाना, परबतसर और पुष्कर आस-पास के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों से संपर्क किया और उनको अजमेर कॉलेज में पढ़ने के लिए के इच्छुक छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर एक मजबूत टीम बनाई। जब चुनाव का समय नजदीक आया तो रामेश्वर छाबा ने ABVP से चुनाव लड़ने की सहमति मांगी।





रामेश्वर छाबा की मेहनत को देखते हुए ABVP ने भी रामेश्वर छाबा को राजकीय महाविद्यालय अजमेर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस चुनाव में रामेश्वर छाबा को अपनी टीम और कॉलेज के अन्य छात्रों का भरपूर समर्थन मिला और रामेश्वर छाबा कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए। रामेश्वर छाबा ने छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए छात्रहितों के लिए कॉलेज में अनेक कार्य किए। रामेश्वर छाबा के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन भी तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सांवरमल जाट, तत्कालीन शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी और पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने किया था।





छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए रामेश्वर छाबा ने कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। वर्ष 2016 में रामेश्वर छाबा ने अजमेर में हाइकोर्ट द्वारा जारी अवैध इमारतों और होटलों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया, छाबा के प्रदर्शन के बाद लगभग 50 से ज्यादा होटलों और इमारतों पर अजमेर नगर निगम ने कार्यवाही भी की, इसके चलते रामेश्वर छाबा पर कई बड़ी होटलों के मालिकों ने झूठे मुकदमे भी दर्ज करवा दिए। 


वर्ष 2017 में रामेश्वर छाबा ने MDS यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले लिया। यूनिवर्सिटी में भी रामेश्वर छाबा ने ABVP के बैनर तले छात्र राजनीति को जारी रखा। छाबा ने यूनिवर्सिटी में भी छात्रहित के लिए लड़ाई लड़ना शुरू कर दिया। यूनिवर्सिटी में लगातार 2 साल तक संघर्ष करने के बाद 2019 में रामेश्वर छाबा को ABVP ने यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए चुना। ABVP ने रामेश्वर छाबा को टिकट दिया और इन चुनावों में रामेश्वर छाबा का मुकाबला धनबल के दम पर उतरे छात्र नेताओं से हुआ, लेकिन छाबा ने यह चुनाव अपने किए गए कार्यों के दम पर लड़ा और अंत मे संघर्ष की जीत हुई। रामेश्वर छाबा यूनिवर्सिटी अध्यक्ष पद का चुनाव भी जीत गए।





वर्ष 2019 में रामेश्वर छाबा के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक सुरेश रावत, विधायक रामस्वरूप लाम्बा, विधायक अनिता भदेल ने किया। रामेश्वर छाबा कॉलेज से ही ABVP और BJP से जुड़े रहे और एक कार्यकर्ता के रूप में लगातार कार्य करते रहे, जिसके चलते रामेश्वर छाबा को भाजपा युवा मोर्चा नागौर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। इस पद पर रहते हुए भी रामेश्वर छाबा ने संगठन के लिए कई काम किए।


कोरोना काल के दौरान रामेश्वर छाबा ने अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा और जोधपुर जिले में कई जरूरतमंदों की सहायता भी की थी। साल 2021 में रामेश्वर छाबा को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया। वर्तमान में रामेश्वर छाबा भाजयुमो में प्रदेश मंत्री पद पर रहते हुए ही संगठन के कार्य कर रहे हैं। रामेश्वर छाबा के जीवन से जुड़ी हुई अन्य जानकारियां हमें नीचे भी दे रहे हैं।


Biography of Rameshwar Chhaba


Personal Details
NameRameshwar Chhaba
Nick NameN/A
Date of Birth10 January 1996
Age25
ReligionHindu
CastJat
Education DegreeBA, MA, B.Ed
School NameGovt School Merta City
College NameMDS University, Ajmer
ProfessionPolitics
Birth PlaceMorra, Merta, Nagaur
AddressMorra, Merta, Nagaur
Marital StatusUnmarried
Physical Appearance
GenderMale
Height5.9 ft
Weight75Kg
Hair ColourBlack Shiny
Eye ColourBlack
Family Details
FatherPrabhu Ram Chaba
MotherSharda Devi
SisterSakshi 
BrotherNirmal Chhab (SI)
SpouseN/A
ChildrenN/A
Personal Intrest
HobbyCricket, Politics
Favorite ActorAkshay Kumar
Favorite ActressN/A
Favorite SingerHansraj Raghuvanshi
Favorite CricketerN/A
Favorite ColourN/A
Favorite CarN/A
Favorite BikeN/A
Financial Details
BussinessN/A
IncomeN/A
Net WorthN/A
CarN/A
BikeN/A
Social Media Details
Facebook Follower9K
Instagram Follower10.3K
Twitter Follower2600
Facebook IDClick Here
Instagram IDClick Here
Twitter IDClick Here
Email IDClick here
Mobile Number9828162024


Photos of Rameshwar Chhaba











Post a Comment

0 Comments

Close Menu