हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) राजस्थान के नागौर जिले के यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं, साल 2020 में हनुमान बांगड़ा जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। इससे पहले हनुमान बांगड़ा 2 बार नागौर एनएसयूआई (NSUI) के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। हनुमान बांगड़ा प्रदेश स्तर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी सम्भाल चुके हैं। इसके अलावा हनुमान बांगड़ा साल 2019 से कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष भी हैं। आज हम हनुमान बांगड़ा का जीवन परिचय (Biography of Hanuman Bangra) बताने जा रहे हैं।
हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) का जन्म 12 जनवरी 1986 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था। उनके गांव का नाम सिलारिया हैं, जो नागौर जिले के अंर्तगत आता हैं। इनके पिता का नाम मोहन राम बांगड़ा हैं, जो एक किसान हैं। इनकी माता का नाम परमा देवी हैं, जो एक गृहणी हैं। हनुमान बांगड़ा के एक छोटे भाई हैं, जिनका नाम अशोक बांगड़ा हैं। इन्होने मंजू देवी बांगड़ा से शादी की हैं। बांगड़ा दम्पति के एक बेटी और एक बेटा हैं, जिनके नाम निशा बांगड़ा और गर्वित बांगड़ा हैं।
हनुमान बांगड़ा (Hanuman Banega) की प्रारम्भिक शिक्षा उनके गांव सिलारिया की सरकारी स्कूल में हुई हैं, उसके बाद उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई नागौर के कुचेरा कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से हुई हैं। साल 2002 में उच्च शिक्षा के लिए हनुमान बांगड़ा ने बीकानेर सम्भाग की सबसे बड़ी कॉलेज डूंगर कॉलेज में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने बीए की पढ़ाई शुरू की। कॉलेज के पहले ही साल में हनुमान बांगड़ा ने कांग्रेस समर्पित छात्र-संगठन NSUI की सदस्यता ली।
कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) ने छात्र राजनीति भी शुरू कर दी। कॉलेज में 2 साल इन्होंने NSUI के कार्यकर्ता के तौर पर कार्य किया। साल 2004 में NSUI ने हनुमान बांगड़ा को डूंगर कॉलेज का इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इकाई अध्यक्ष बनने के बाद इन्होंने कॉलेज में आने वाले नए छात्र-छात्राओं को NSUI की सदस्यता दिलवाई और NSUI के बैनर तले होने वाले सभी छात्रसंघ आंदोलनों और प्रदर्शनों में अहम भूमिका निभाई। साल 2004 से लेकर 2006 तक हनुमान बांगड़ा डूंगर कॉलेज में लगातार 2 साल तक इकाई अध्यक्ष ही रहे।
साल 2006-07 में बीकानेर सम्भाग के छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया, इस आंदोलन में हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) मुख्य भूमिका में थे। इस आंदोलन के चलते बीकानेर सम्भाग को नई यूनिवर्सिटी महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी मिली। 2008 तक हनुमान बांगड़ा बीकानेर की छात्र राजनीति में ही सक्रिय रहे। इसके बाद साल 2008 में वो अपने गृह क्षेत्र नागौर आ गए, जहां उन्होंने ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया, जिसके तहत गांव में उन्होंने एक समाजसेवी के रूप में भी कार्य किया।
साल 2010 में हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) ने यूथ कांग्रेस जॉइन किया और पूरे नागौर जिले में यूथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया। इसी साल 2010 में हनुमान बांगड़ा ने NSUI जिलाध्यक्ष का चुनाव लड़ा, जिसमें वो विजयी हुए और नागौर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। NSUI जिलाध्यक्ष बनने के बाद हनुमान बांगड़ा ने नागौर जिले में अपने संगठन NSUI को मजबूत किया, इस पद पर वो लगातार 2013 तक बने रहे, इसी साल NSUI जिलाध्यक्ष के चुनाव फिर हुए, जिसमें उन्होंने फिर से बाजी मार ली और दुबारा NSUI जिलाध्यक्ष निर्वाचित हो गए।
इस प्रकार साल हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) लगातार 2 बार नागौर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चुने गए। साल 2016 तक वो इसी पद पर कार्यरत रहे, इस कार्यकाल के दौरान हनुमान बांगड़ा ने छात्र राजनीति के लिए काफी संघर्ष किया और अनेकों धरना प्रदर्शन व आंदोलन किए। लगातार 6 सालों तक हनुमान बांगड़ा ने NSUI संगठन को नागौर जिले में मजबूत किया। साल 2016 में हनुमान बांगड़ा को यूथ कांग्रेस नागौर का जिला महासचिव मनोनीत किया गया।
हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) की यूथ कांग्रेस में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए साल 2017 में उन्हें यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। दिसम्बर 2018 में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतन डूडी के विधायक बनने के बाद हनुमान बांगड़ा को यूथ कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद पर आकर फिर उन्होंने नागौर जिले में यूथ कांग्रेस को मजबूती देना शुरू किया। साल 2019 में हनुमान बांगड़ा की सक्रियता को देखते हुए उन्हें कांग्रेस सेवादल का भी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इन पदों पर रहते हुए हनुमान बांगड़ा ने एक युवा कांग्रेस नेता के तौर पर अनेक आंदोलन किए, केंद्र सरकार की विफलताओं से आम जन को अवगत कराया और केंद्र सरकार के खिलाफ कई बार हल्ला बोल प्रदर्शन भी किए। साल 2019-20 में हनुमान बांगड़ा ने नागौर में फिर से यूथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया और जनवरी 2020 में हनुमान बांगड़ा ने नागौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ा, इस चुनाव में जीतकर में हनुमान बांगड़ा नागौर यूथ कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष बन गए। अभी हनुमान बांगड़ा वर्तमान में इसी पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
कोरोनाकाल के दौरान हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) ने नागौर में आम जन के लिए जनता रसोई भी चलाई, इसके अलावा झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए राशन सामग्री भी पहुंचाई। नागौर जिले के टेलर्स के साथ मिलकर उन्होंने जिले में हजारों मास्क बांटे। हनुमान बांगड़ा ने नागौर में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर भी कई बार ज्ञापन दिये हैं, अब नागौर को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल चुके हैं। इसके अलावा नागौर के जायल में राजकीय महाविद्यालय के लिए भी उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग रखने में अहम भूमिका निभाई थी।
हनुमान बांगड़ा (Hanuman Bangra) लगातार 15 से ज्यादा सालों से कांग्रेस और कांग्रेस के संगठनों से जुड़े हुए, वो लगातार संगठन के लिए काम कर रहे हैं। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी हनुमान बांगड़ा नागौर विधानसभा से प्रबल दावेदार हैं। हनुमान बांगड़ा के बारे में अन्य जानकारियां हम आपको नीचे टेबल में दे रहे हैं।
Hanuman Bangra : Biography, Wiki, Age, Family, Education, Struggle, Politics, Career
Photos of Hanuman Banega
यह भी पढ़े: Ravindra Singh Bhati: Biography, Age, Family, Education, Politics
Amar Chand Jajda: Biography, Age, Career, Family, Income, Education
Hanuman Bangra : Biography, Wiki, Age, Family, Education, Struggle, Politics, Career
Ravindra Singh Bhati: Biography, Age, Family, Education, Politics
Amar Chand Jajda: Biography, Age, Career, Family, Income, Education
Hanuman Bangra : Biography, Wiki, Age, Family, Education, Struggle, Politics, Career
4 Comments
Good work Bangra ji
ReplyDeleteVery nice 👌
ReplyDeleteसानदार नेता जी
ReplyDelete🙏🙏🙏🙏
ReplyDelete