कुलदीप भाटी (Kuldeep Bhati) का जन्म 31 अगस्त 1997 को उत्तरप्रदेश के सिकंदराबाद में हुआ था। वो वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उनके पिता का नाम गजब सिंह भाटी हैं, जो ट्रांसपोर्ट और कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते हैं। उनकी माता का नाम सुधा देवी हैं, जो एक गृहणी हैं। कुलदीप भाटी के 2 भाई हैं, जिनके नाम संदीप भाटी और प्रदीप भाटी हैं। इनके दादाजी का नाम चौधरी जगवीर नम्बरदार हैं, जो स्थानीय क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी हैं। आज उन्हीं के नक्शे कदम पर कुलदीप भाटी चल रहे हैं।
कुलदीप भाटी (Kuldeep Bhati) की स्कूली शिक्षा उत्तरप्रदेश के मोदीनगर की मॉर्डन एकेडमी से हुई हैं। साल 2014 में कुलदीप भाटी ने उच्च शिक्षा के लिए ग्रेटर नोएडा की गोवर्नमेंट पीजी कॉलेज में एडमिशन लिया, यहाँ से उन्होंने बी कॉम की पढ़ाई शुरू की। कॉलेज के पहले ही साल में कुलदीप भाटी छात्र राजनीति की गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया और उन्होंने छात्रसंगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सदस्यता ली। साल 2015 में ABVP ने कुलदीप भाटी की सक्रियता को देखते हुए कॉलेज इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी।
कुलदीप भाटी (Kuldeep Bhati) ने इकाई अध्यक्ष बनने के बाद कॉलेज में ABVP की नई टीम बनाई और नए छात्रों को पार्टी से जोड़ना शुरू किया, इस कॉलेज में साल 2004 से ABVP को कभी जीत नहीं मिली थी, ऐसे में कॉलेज में ABVP काफी पिछड़ गई थी, भाटी ने एक बार कॉलेज में पार्टी को खड़ा किया और संगठन को मजबूती दी। साल 2016 में जब छात्रसंघ चुनाव हो रहे थे, तब ABVP ने कुलदीप भाटी को छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए उमीदवार घोषित किया।
छात्रसंघ चुनावों में कुलदीप भाटी (Kuldeep Bhati) ने ABVP से चुनाव जीता और 12 साल के बाद कॉलेज में एक बार फिर ABVP को जीत दिलाई। छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद कुलदीप भाटी ने कॉलेज फ्री वाई फाई की मांग को लेकर आंदोलन किया, जिसके बाद कॉलेज में फ्री वाई फाई की सुविधा शुरू की गई। इसके अलावा इनके कार्यकाल में छात्रसंघ कार्यालय को इन्होंने तुड़वाकर LLB की नई बिल्डिंग भी बनवाई।
कुलदीप भाटी (Kuldeep Bhati) ने कॉलेज में नए शौचालय, लाइब्रेरी, पार्किंग, स्वच्छ पेयजल सहित एक दर्जन मांगों को लेकर आंदोलन किया, उनके आंदोलन के बाद कॉलेज प्रशासन ने उनकी मांगें मानी और कॉलेज में यह सुविधाएं भी बढ़ाई। साल 2017 में ABVP ने कुलदीप भाटी उत्तरप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया, इस पद पर वो लगातार 2 साल तक रहे, इस पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदेश स्तर पर ABVP संगठन के लिए काम किया।
साल 2019 में कुलदीप भाटी (Kuldeep Bhati) को ABVP ने गौतमबुद्धनगर जिले सेजिला संयोजक नियुक्त किया, इस पद पर उन्होंने ABVP के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा किया और क्षेत्र में संगठन के लिए काम किया। साल 2020 में ABVP ने फिर से उन्हें प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया। इस साल 2021 में कुलदीप भाटी को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का गौतमबुद्धनगर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
कोरोनाकाल के दौरान कुलदीप भाटी (Kuldeep Bhati) ने अपने संगठन के साथ मिलकर आम जन को काफी सहयोग किया, जिसमें उन्होंने राशन सामग्री वितरण, मास्क और सेनेटाइजर वितरण किया। कोरोनाकाल में गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के लगभग 60 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण करके उनका मनोबल भी बढ़ाया। वर्तमान में कुलदीप भाटी जिला उपाध्यक्ष बीजेपी ओबीसी मोर्चा पर कार्य कर रहे हैं। उनके बारे में अन्य जानकारियां हमने नीचे टेबल में दी हैं।
1 Comments
Gud job chote bhai
ReplyDelete