डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Choudhary) राजस्थान के पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य हैं। अशोक चौधरी भाजपा युवा मोर्चा पाली के जिला मंत्री भी हैं, इससे पहले डॉ अशोक चौधरी अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के पाली जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपने छात्र जीवन मे अशोक चौधरी ABVP जोधपुर के भी सदस्य रह चुके हैं। आज इस लेख में हम आपको डॉ अशोक चौधरी के जीवन परिचय (Biography of Dr Ashok Choudhary) के बारे में बताने जा रहे हैं।
डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Choudhary) का जन्म 10 सितंबर 1985 को राजस्थान के पाली जिले के एक किसान परिवार में हुआ था। अशोक चौधरी के गांव का नाम सेहवाज हैं, जो पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं। डॉ अशोक चौधरी के पिता का नाम पिताराम विऊ हैं, जो एक किसान हैं। उनकी माता का नाम केली देवी हैं, जो एक गृहणी हैं। डॉ अशोक चौधरी ने विमला चौधरी से शादी की हैं, इनके एक पुत्री हैं, जिसका नाम कृतिका चौधरी हैं।
डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Choudhary) की प्रारम्भिक शिक्षा उनके गांव सेहवाज से ही पूरी हुई हैं। आगे की स्कूली शिक्षा अशोक चौधरी ने पाली के बगड़ी नगर से पूरी की हैं। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ अशोक चौधरी ने साल 2003 में जोधपुर की जय नारायण व्यास विश्विद्यालय (JNVU) में दाखिला लिया, जहाँ से उन्होंने बीए की पढ़ाई शुरू की। बीए की पढ़ाई के साथ-साथ अशोक चौधरी ने उदयपुर से लेब टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी लिया। डिप्लोमा करके अशोक चौधरी ने राजस्थान हॉस्पिटल बनाड़ रोड़ के लैब में टेक्नीशियन के रूप में काम करना भी शुरू कर दिया।
कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Choudhary) छात्र राजनीति से भी जुड़ गए, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सदस्यता ग्रहण की। अशोक चौधरी ने बीए की पढ़ाई के बाद साल 2006 में JNVU यूनिवर्सिटी से ही एमए की पढ़ाई शुरू कर दी। यूनिवर्सिटी में छात्र हितों के लिए होने वाले आंदोलनों और प्रदर्शनों में भी डॉ अशोक चौधरी भाग लेते थे। 2008 में डॉ अशोक चौधरी ने अपनी एमए की पढ़ाई पूरी कर ली, एमए में डॉ अशोक चौधरी ने यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साल 2008 में डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Choudhary) ने स्थानीय निकायों की निर्वाचन प्रकिया पर पीएचडी शुरू की, जिसके कारण वो हर निकाय में जाकर वहां की चुनावी स्थिति को समझने और परखने लगे। इस दौरान अशोक चौधरी ने आमजन की समस्याओं और स्थानीय स्तर पर फैले भ्रष्टाचार को भी नजदीक से देखा और समझा। अशोक चौधरी ने अपनी पीएचडी के दौरान यह बहु देखा कि किस तरह नेता चुनाव जीत जाते हैं और जनता को उसी हाल में अगले 5 साल तक छोड़ देते हैं। इसी क्रम में डॉ अशोक चौधरी ने साल 2011 में अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद उन्हें डॉ की उपाधि दी गई।
डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Choudhary) ने पीएचडी की पढ़ाई के बाद समाज सेवा करना शुरू कर दिया और राजनीति से भी जुड़े रहे। वो इस दौरान डॉ अशोक चौधरी ने कई पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। वो भारतीय छात्र संसद पूना के भी सदस्य रह चुके हैं, इसके अलावा अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के पाली जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस प्रकार डॉ अशोक चौधरी ने सामाजिक और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में रहकर काम किया हैं।
डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Choudhary) का एक सपना था कि गांव और ढाणी में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा करनी हैं और इसी सपने को लेकर डॉ अशोक चौधरी ने पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 25 से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा, इस चुनाव में भाजपा ने अशोक चौधरी को अपना उमीदवार बनाया। वार्ड नम्बर 25 में 5 गांव हैं, जिनमें सेहवाज, धुंधला, मेलावास, दादिया और झोपड़ीया। इस चुनाव में डॉ अशोक चौधरी ने रिकॉर्ड 1039 वोटों से जीत हांसिल की।
डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Choudhary) वर्तमान में वार्ड नम्बर 25 का नेतृत्व कर रहे हैं और साथ ही में वो पाली के भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सम्भाल रहे हैं। इसके साथ ही डॉ अशोक चौधरी गांवों में बालिका शिक्षा कक बढ़ाने को लेकर ही लगातार प्रयासरत हैं, साथ ही वो कन्या भ्रूण हत्या को रोकने को लेकर भी आमजन में जागृति अभियान चला रहे हैं। डॉ अशोक चौधरी के बारे में अन्य जानकारियां हम।नीचे सारणी में दे रहे हैं।
Ashok Choudhary Personal Details | |
Name | Dr. Ashok Choudhary |
Nick Name | N/A |
Date of Birth | 10 September 1985 |
Age | 37 |
Religion | Hindu |
Cast | Jat |
Education Degree | BA, MA, PhD |
School Name | Marudhar School Sehwaj |
College Name | JNVU Jodhpur |
Profession | Politician |
Political Party | BJP |
Birth Place | Pali, Rajasthan |
Address | Sehwaj, Pali |
Marital Status | Married |
Physical Appearance | |
Gender | Male |
Height | 6'2 |
Weight | 78Kg |
Hair Colour | Black |
Eye Colour | Black |
Ashok Choudhary Family Details | |
Father | Pita Ram |
Mother | Kali Devi |
Sister | N/A |
Brother | Hari Prakash |
Spouse | Vimla Choudhary |
Children | Kritika Choudhary |
Personal Intrest | |
Hobby | Social Work |
Favorite Actor | N/A |
Favorite Actress | N/A |
Favorite Singer | N/A |
Favorite Cricketer | N/A |
Favorite Colour | N/A |
Favorite Car | N/A |
Favorite Bike | N/A |
Financial Details | |
Bussiness | Medical Lab |
Income | N/A |
Net Worth | N/A |
Car | Creata |
Bike | N/A |
Other | N/A |
Ashok Choudhary Social Media | |
Facebook Follower | 4.8K |
Instagram Follower | 1.7K |
Twitter Follower | 2.9K |
Facebook ID | Click Here |
Instagram ID | Click Here |
Twitter ID | Click Here |
Email ID | Click Here |
Mobile Number | 9829829912 |
Copyright (c) 2021 Celebrity JANO All Right Reseved
0 Comments