अशोक राड़ (Ashok Rar) वतर्मान में राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूं तहसील के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अशोक राड़ राजकीय महाविद्यालय जायल के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं, अशोक राड़ ने साल 2017 में NSUI से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता था, इस कॉलेज से जितने वाले वो NSUI के पहले छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे। साल 2019 में अशोक राड़ ने लाडनूं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीता था। आज हम इस लेख में अशोक राड़ का जीवन परिचय (Biography of Ashok Rar) बताने जा रहे हैं।
अशोक राड़ (Ashok Rar) का जन्म 25 मई 1998 को राजस्थान के नागौर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनके गांव का नाम खंगार हैं, जो नागौर जिले की लाडनूं तहसील के अंतर्गत आता हैं। अशोक राड़ का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था, उनके पिता जोराराम राड़ वर्तमान में भी खेती ही करते हैं। उनकी माता का नाम हरकु देवी हैं, जो एक गृहणी हैं। अशोक राड़ के 2 भाई हैं, जिनके नाम धनराज और राकेश हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के साथ अशोक राड़ |
अशोक राड़ (Ashok Rar) की शिक्षा लाडनूं के सिलनवाद गांव से हुई हैं, वो बचपन से अपनी रुचि खेलों की ओर रखते हैं। अशोक राड़ क्रिकेट के एक अच्छे प्लेयर भी हैं। साल 2015 में अशोक राड़ ने उच्च शिक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय जायल में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने बीए की पढ़ाई शुरू की। अशोक राड़ ने कॉलेज में जाते ही छात्रसंगठन NSUI की सदस्यता ली और छात्र राजनीति से जुड़ गए। अशोक राड़ कॉलेज में होने वाले सभी छात्र आंदोलन और प्रदर्शन में भी भाग लेते थे, इसके अलावा एक समाजसेवी के रूप में भी काम करने लग गए।
अशोक राड़ (Ashok Rar) ने कॉलेज में 2 साल तक छात्रों का नेतृत्व किया, जब 2017 में छात्रसंघ चुनाव हो रहे थे, तब उनके साथी छात्रों और NSUI ने उनको चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया, जिससे प्रभावित होकर अशोक राड़ ने साल 2017 में NSUI से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा, इस चुनाव में अशोक राड़ ने बाजी मारी और गोवर्नमेंट कॉलेज जायल के छात्रसंघ अध्यक्ष बन गए, वो इस कॉलेज में NSUI से जितने वाले पहले छात्रसंघ अध्यक्ष थे।
अशोक राड़ (Ashok Rar) ने छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद कॉलेज में चल रहे विभिन्न कोर्सेज में सीटें बढाने को लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ी, जिसके फलस्वरूप कॉलेज में कई कोर्सेज में सीटें भी बढ़ाई गई, इसके अलावा फीस में कमी को लेकर भी आंदोलन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष के बाद अशोक राड़ ने नागौर की बी आर मिर्धा कॉलेज में एमए की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया।
नागौर जाने के बाद अशोक राड़ (Ashok Rar) ने अपनी छात्र राजनीति को जारी रखा, इस दौरान वो NSUI संगठन और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहे। विधानसभा चुनाव 2018 में अशोक राड़ ने वर्तमान लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के समर्थन में भी चुनावी कार्य किया, वो विधायक भाकर की टीम के एक मजबूत सदस्य हैं। अशोक राड़ ने साल 2019 में यूथ कांग्रेस की सदस्यता ली और यूथ कांग्रेस के लिए काम करना शुरू कर दिया और इस संगठन से अपने क्षेत्र के सैंकड़ों युवाओं को सदस्यता दिलाई।
साल 2020 में यूथ कांग्रेस के चुनावों में अशोक राड़ (Ashok Rar) ने लाडनूं तहसील से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा, इस चुनाव में अशोक राड़ ने जीत हांसिल की और यूथ कांग्रेस लाडनूं तहसील के अध्यक्ष बन गए। वर्तमान में अशोक राड़ कांग्रेस के यूथ लीडर हैं, इसके साथ ही वो अभी भी छात्र राजनीति में भी सक्रिय हैं। अशोक राहड़ सोशल मीडिया पर भी खासा सक्रिय हैं, वो अक्सर छात्रहितों के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठाते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स हैं। अशोक राड़ (Ashok Rar) के बारे में अन्य जानकारियां हम नीचे टेबल में दे रहे हैं।
Personal Details | |
Name | Ashok Rar |
Nick Name | N/A |
Date of Birth | 25 May 1998 |
Age | 23 |
Religion | Hindu |
Cast | Jat |
Education Degree | BA, MA |
School Name | N/A |
College Name | Govt College Jayal (Nagaur) |
Profession | Politician |
Present Post | President, Youth Congress |
Political Party | Congress, NSUI |
Birth Place | Khangar, Ladnun |
Address | Khangar, Ladnun |
Marital Status | Unmarried |
Physical Appearance | |
Gender | Male |
Height | 180Cm |
Weight | 60 |
Hair Colour | Black |
Eye Colour | Black |
Family Details | |
Father | Joraram Rar |
Mother | Harku Devi |
Sister | N/A |
Brother | Dhanraj & Rakesh |
Spouse | N/A |
Children | N/A |
Personal Intrest | |
Hobby | Politics & Social Worker |
Favorite Actor | N/A |
Favorite Model | N/A |
Favorite Singer | N/A |
Favorite Cricketer | N/A |
Favorite Colour | N/A |
Favorite Car | N/A |
Favorite Bike | N/A |
Financial Details | |
Bussiness | N/A |
Income | N/A |
Net Worth | N/A |
Car | N/A |
Bike | N/A |
Other | N/A |
Social Media Details | |
Facebook Follower | 4K |
Instagram Follower | 6.3K |
Twitter Follower | 1400 |
Facebook ID | Click Here |
Instagram ID | Click Here |
Twitter ID | Click Here |
Email ID | Click Here |
Mobile Number | 8696634571 |
Copyright (c) 2021 Celebrity JANO All Right Reseved
5 Comments
Very very Nice Bro
ReplyDeleteराजनीति के क्षेत्र मे कामयाबी और संघर्ष सराहनीय है।आगे भी जनता की सेवा जारी रखो ।
ReplyDeleteBest of luck bhai
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteआप सभी का सहयोग सदा ऐसे ही बना रहे.. 💗🙏
ReplyDelete